कोरोना योद्धाओं के लिए शान का ट्रिब्यूट- जल्द ही रिलीज होगा धमाकेदार गाना
इस समय कोविड-19 से लगभग सारा देश लड़ रहा है और सभी किसी ना किसी तरीके से इस लड़ाई के लिए सामने आते हैं और अपना पैगाम देते हैं। लेकिन हाल ही में सिंगर शान ने एक ऐसा ऐलान किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल उनका कहना है कि वो एक ऐसा गाना बनाएंगे जोकि कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं को पूरी तरह से समर्पित होगा। उन्होने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए एक तस्वीर साझा की है और लिखा है कि..
'मै असली हिंदुस्तान हूं.. एक सलाम उन योद्धायों के लिए जो कि कोविड-19 से लड़ रहे हैं। इसको लिखा है आलोक श्रीवास्तव और दुष्यंत ने इसको कंपोज किया है। काफी जल्दी रिलीज होगा।' गौरतलब है कि गाने का टाइटल होगा मै असली हिंदुस्तान हूं।'

काफी तेजी उनका ये मैसेज वायरल हो रहा है और लोग इस गाने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शान के फैंस उनका समर्थन कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान लगभग सभी सिंगर्स कुछ ना कुछ करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सोनू निगम से लेकर अखिल सचदेव और जसलीन रॉयल तक सभी ने अपने प्रशंसकों के लिए हाल ही में लाइव ऑनलाइन म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजित किया था और अपने फैंस का जमकर मनोरंजन किया था। फिलहाल आप देखिए शान का ये पोस्ट जो कि वायरल है...


Click it and Unblock the Notifications











