Selena Gomez: सेलेना गोमेज ने किया नए बॉयफ्रेंड का खुलासा, नाम जानकर लगेगा झटका!

Selena Gomez: हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज इन दिनों लगातार अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस की पसंदीदा एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने हाल ही में अपना रिलेशनशिप स्टेटज कंफर्म करते हुए अपने नए बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा कर दिया है। सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके फैंस को झटका दे दिया है।
सेलेना गोमेज ने बनाया नया बॉयफ्रेंड-
इंटरनेशनल स्टार सेलेना गोमेज सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। हमेशा ही कुछ ना कुछ खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में सेलेना गोमेज ने अपने नए बॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा किया है।
जस्टिन बीबर के साथ अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली सेलेना गोमेज ने पर्सनली अपने नए रिश्ते की खबर की पुष्टि की और बेनी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की।
जैसे ही सेलेना गोमेज ने अपने नए बॉयफ्रेंड की तस्वीर शेयर की हर तरफ इसको लेकर खबरें चलने लगी। सोशल मीडिया पर सेलेना गोमेज इसके चलते लगातार ट्रोल हो रही हैं। कुछ लोगों ने सेलेना को उनकी पसंद के लिए खरी-खोटी सुनाई तो कुछ लोगों ने उनका समझाया।
Selena Gomez claiming her man Benny Blanco:
— Pop Faction (@PopFactions) December 7, 2023
“He's still better than anyone I've ever been with. Facts.” pic.twitter.com/W4V1TsgbW1
इसके अलावा हाल ही में सेलेना ने अपने इंस्टाग्रम हैंडल पर B अक्शर की एक रिंग पहने हुए तस्वीर पोस्ट की है। जो उनका रिश्ता आॉफिशियल होने की ओर इशारा कर रही है। इसके बाद कई लोगों ने सिंगर को बधाई भी दी।
जानिए कौन है सेलेना गोमेज के नए बॉयफ्रेंड-
सेलेना गोमेज के नए बॉयफ्रेंड बेनी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक पॉपुलर लेखक-निर्माता हैं। उनके पास कई पॉपुलर गाने हैं, जिनमें ईस्टसाइड, बैड डिसीजन शामिल हैं। वह सेलेना गोमेज़ को पिछले कुछ सालों से जानते हैं। उन्होंने उनके हिट ट्रैक 'आई कांट गेट इनफ' पर एक साथ काम किया। गौरतलब है कि, बेनी से पहले सेलेना गोमेज जाने माने सिंगर जस्टिन बीबर और द वीकेंड को डेट कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











