..................... Singer S. P. Balasubrahmanyam coronavirus positive share video - Hindi Filmibeat

मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

सिंगर व एक्टर एसपी बालासुब्रमण्यम कोविड19 पॉजिटिव पाए गए हैं। एसपी बालासुब्रमण्यम को कोरोना से संक्रमित होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 74वर्षीय सिंगर ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर इस जानकारी को शेयर किया। एसपी बालासुब्रमण्यम ने बताया कि उन्हें कोरोना के लक्षण दिखे और इसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया। सिंगर ने ये भी बताया कि वह घर पर सेल्फ क्वारंटाइन हो सकते थे लेकिन वह परिवार को मुसीबत में नहीं डालना चाहते थे इसीलिए वह अपनी मर्जी से अस्पताल में भर्ती होने का फैसला लिया है।

एसपी बालासुब्रमण्यम ने परिवार व जल्द से स्वस्थ होने के चलते अस्पताल में भर्ती होने का फैसला लिया। गायक ने बताया कि वह एकदम ठीक हैं और उन्हें हल्का कोल्ड व बुखार है। लेकिन एहतियातन बरतते हुए उन्होंने समय पर टेस्ट करवाया और अस्पताल में भर्ती हुए। वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें दो दिन में अस्पताल से छुट्टी भी दी जा सकती है। बहुत से लोग मेरे स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और मुझे फोन कर रहे हैं, मैं सभी की चिंता और प्रार्थना के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

S. P. Balasubrahmanyam

बता दें एसपी बालासुब्रमण्यम सिंगर, एक्टर, डायेक्टर व डबिंग आर्टिस्ट हैं। तेलुगू, तमिल,कन्नड़,हिंदी व मलयालम जैसी कई भाषाओं के लिए वह काम कर चुके हैं। ये रिकॉर्ड है कि वह 16 भाषाओं में 4000 से ज्यादा गानों को रिकॉर्ड कर चुके हैं। उनके योगदान को देखते हुए पद्मश्री और फिर पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जा चुका है।

बता दें मनोरंजन जगत से अब तक कई शख्सियत को कोरोना होने की खबरें लगातार आ रही है। हाल में ही महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं। इससे पहले उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन व आराध्या बच्चन कोविड19 से ठीक हुए हैं। हालांकि अभी अभिषेक बच्चन अस्पताल में कोरोना के चलते भर्ती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X