इस मशहूर सिंगर ने घर में रखी हैं 3473 डॉल्स, खुद बताई इसके पीछे की वजह, बोलीं- इनकी अपनी एक कहानी है...

Palak Muchhal 3473 Dolls: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर पलक मुच्छल आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि इंडस्ट्री में उन्होंने काफी मशहूर गाने दिए हैं। लेकिन हाल ही में यह खुलासा हुआ है कि पलक के घर में एक ऐसी जगह है जहां पर कई हजार डॉल्स मौजूद है। तो चलिए जानते हैं कि इसकी वजह क्या है?
हाल ही में पलक मुच्छल ने इसके पीछे की वजह भी बताई है और हर किसी को हैरान कर दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पलक मुच्छल बताती है कि एक-एक डॉल के पीछे किसी एक जीती-जागती जिंदगी का किस्सा है। हैरानी की बात तो यह है कि सिंगर के पास में 40 50 भी नहीं बल्कि 3473 डॉल्स मौजूद हैं।
पलक मुच्छल ने हाल ही में खुलासा किया कि हर एक गुड़िया की एक अपनी कहानी है। सिंगर ने बताया कि यह डॉल्स उन लोगों को दर्शाती है जिनकी जान मेरी मेहनत की कमाई से बची है। इसीलिए इन सब डॉल्स की मेरी जिंदगी में बहुत ज्यादा अहमियत है। सिंगर ने आगे बताया कि इनका इतना एक्यूरेट नंबर इसीलिए भी है क्योंकि हर किसी की एक अलग कहानी है।
पलक मुच्छल इस पर बात करते हुए आगे बताती है कि "जब भी मैं किसी हार्ट पेशेंट की सर्जरी करवाती हूं तो इसके लिए मैं अपनी कमाई दान कर देता हूं। इसी वजह से उनके नाम की एक डॉल यहां पर रख देती हूं और मुझे ऐसा करते हुए तकरीबन 25 साल हो चुके हैं। मैं बहुत छोटी थी तब यह मिशन शुरू हुआ था और अब तक 3473 बच्चों की हम जान बचा चुके हैं।"
सिंगर ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं हर एक सर्जरी के बदले में एक गुड़िया यहां पर जमा कर देता हूं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि पलक मुच्छल साल 2000 से ही अपने चैरिटी शो 'दिल से दिल तक' के लिए देश से विदेश में टूर करती हुई नजर आती है। साथ ही उनके भाई पलाश भी बच्चों की किडनी इश्यूज के लिए फंड्स रेज करते हैं और वह भी सिंगिंग इंडस्ट्री में है।


Click it and Unblock the Notifications











