Palak Mithoon Wedding- शादी के बंधन में बंधी सिंगर पलक मुच्छल और मिथुन, सामने आईं पहली तस्वीरें!

सिंगर पलक मुच्छल कुछ दिनों से लगातार अपनी शादी को लेकर चर्चा में चल रहीं थीं और अब उनकी शादी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि सिंगर ने निजी समारोह में लोकप्रिय संगीत निर्देशक मिथुन के साथ कर ली है। दुल्हन बनी पलक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं। इस शादी की बात करें तो इसमें सिर्फ दोनों परिवार के करीबी ही मौजूद रहे थे। इसके अलावा उनके इंडस्ट्री के दोस्त नजर आए थे।
इनके रिलेशनशिप की बात करें तो पलक मुच्छल और मिथुन शर्मा एक दूसरे को पिछले 12 सालों से जानते हैं और कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे को तभी से डेट कर रहे हैं। मिथुन ने फिल्म आशिकी 2 में म्यूज़िक दिया था और इसी फिल्म के गाने चाहूं मैं या ना के साथ पलक मुच्छल को रातों रात स्टारडम मिला था।
पलक मुच्छल को सलमान खान का करीबी भी माना जाता है और कहते हैं कि उनको पहले ब्रेक मेगास्टार सलमान खान के कारण ही मिला था। इसको लेकर कई बार वीडियोज भी सामने आ चुके हैं।
शादी में शामिल हुए ये सितारे-
पलक मुच्छल और मिथुन की शादी में बॉलीवुड के कई नामी चेहरे शिरकत करते नजर आए हैं और इस लिस्ट में, सोनू निगम, कैलाश, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला जैसे सितारे शामिल हैं। इसके अलावा क्रिकेटर स्मृति मंदाना भी यहां पहुंची थीँ। सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
शानदार सिंगर-
पलक मुच्छल एक शानदार सिंगर और वो काफी कम लाइमलाइट में रहती हैं। इसके अलावा वो काफी दयालु ह्रदय की हैं, कई बार देखा जाता है कि वो जरूरतमंदो की मदद करती हैं और बीमारों का इलाज करवाती हैं। सलमान खान ने खुद खुलासा किया था कि उनकी लिस्ट के कुछ गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों का इलाज पलक ने करवाया था।


Click it and Unblock the Notifications











