नेहा कक्कड़ की शादी में उर्वशी रौतेला ने पहना 55 लाख का लहंगा, देख होश उड़ जायेंगे
सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी में सबसे अधिक चर्चा में रही है उर्वशी रौतेला। जी हां, उर्वशी हमेशा से अपने स्टाइल और ग्लैमर को लेकर पहचानी जाती हैं। ऐसे में जब वह नेहा और रोहनप्रीत की शादी में पहुंची तो उनके ग्लैमर की हर तरफ चर्चा हुई। उर्वशी के स्टाइलिस्ट सांची जुनेजा ने हाल ही में एक रहस्योद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि नेहा कक्कर की शादी में उर्वशी ने रेनू टंडन के ऑउटफिट को पहना था। यह एक लैक्सर कट लेदर लहंगा है जिसमे हाथ से जरदोजी और सभी ओरिजनल स्वारोस्की का वर्क किया गया है । उर्वशी इस आउटफिट में कमाल की खूबसूरत लग रही थी , उनकी खूबसूरती की चमक देखते ही बन रही थी।

ग्रीन कलर पर कट वर्क स्टाइल की काफी तारीफ हुई । आपको बता दे कि उर्वशी की लहंगे और ज्वैलरी की कीमत 55 लाख है । गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला को आखिरी बार एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में देखा गया था जिसका नाम वर्जिन भानुप्रिया था। इसमें गौतम गुलाटी और अर्चना पूरन सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में उर्वशी अपनी आगामी तेलुगु फिल्म "ब्लैक रोज" की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications