करवा चौथ 2020: नई नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़ का धमाकेदार वीडियो, पति रोहनप्रीत संग pics
करवा चौथ का मौका है और सोशल मीडिया पर इसी त्यौहार की धूम हैं। ऐसे में सभी की नजर थी नई नवेली दुल्हन बनी नेहा कक्कड़ पर कि वह कैसी दिखने वाली हैं। ऐसे में फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ धमाकेदार वीडियो शेयर कर दिया है। नेहा कक्कड़ वीडियो में लाल जोड़े, मेंहदी लगाए और मांग में सिंदर भरे नजर आ रही हैं। नेहा कक्कड़ का देसी अंदाज दर्शकों को खूब लुभा रहा है।
नेहा कक्कड़ के साथ उनके पति रोहनप्रीत सिंह भी नजर आ रहे हैं। दोनों का ये वीडियो मेहंदी दा रंग पर है। जिसमें दोनों ही जबरदस्त एक्सप्रेशन देते दिख रहे हैं। फैंस को भी उनकी ये वीडियो खूब पसंद आई है। फैंस ने कपल की तारीफ की और दोनों को पहले करवा चौथ की शुभकामनाएं दी।
बता दें नेहा कक्कड़ ने हाल में ही रोहनप्रीत सिंह पंजाबी रीति रिवाज से शादी रचाई है। दोनों की शादी में उर्वशी रौतेला समेत कई सेलेब्स पहुंचे। दोनों की शादी से पहले कई फंक्शन भी हुए जिसकी तस्वीरें खूब सोशल मीडिया पर वायरल रहीं।


Click it and Unblock the Notifications











