"बॉलीवुड फिल्मों में गाने के लिए सिंगर्स को नहीं मिलते हैं पैसे", नेहा कक्कड़ का जबरदस्त खुलासा

बैक टू बैक चार्टबस्टर गानों के साथ सिंगर नेहा कक्कड़ ने इंडस्ट्री में अपनी अहम जगह बनाई है। काला चश्मा, आंख मारे, दिलबर दिलबर जैसे गानों के साथ नेहा आज इंडस्ट्री की टॉप सिंगर्स में शामिल हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक जबरदस्त खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

नेहा कक्कड़ ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि बॉलीवुड फिल्मों में गाना गाने के लिए सिंगर्स को पैसे नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि निर्माता ऐसा मानते हैं कि वो सिंगर को एक सुपरहिट गाना दे रहे हैं, और उस गाने के जरीए सिंगर शोज करके भी पैसे कमा लेगें।

Neha Kakkar

नेहा ने कहा- मुझे लाइव कॉसर्ट्स और शोज या अन्य जगहों से अच्छी रकम मिल जाती है। लेकिन बॉलीवुड के साथ ऐसा सीन नहीं है। वो हमसे गाने गवा लेते हैं और पैसे नहीं देते हैं।

नेहा सिर्फ प्लेबैक सिंगर ही नहीं, बल्कि एल्बम में बतौर एक्ट्रेस में नजर आ चुकी हैं और फैंस इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। नेहा सोशल मीडिया पर स्टार हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है।

ये इंडियन आइडल में बतौर जज भी नजर आती रही हैं और काफी पॉपुलर भी रही हैं। अब चाहे उनकी रोने की वजह हो या शानदार आवाज की वजह से.. नेहा की वजह से शो को टीआरपी खूब मिलती है। बीच में उनके और आदित्य नारायण की शादी की अफवाहों से शो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X