पुलिस ने नेहा कक्कड़ को ट्रेडिंग घोटाले में किया गिरफ्तार? रोते बिलखते वायरल तस्वीर का जाने सच

Neha Kakkar Viral Photo Fact Check: नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर है और आपको बता दें कि इस समय एक उनका नाम है घोटाले के साथ में जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है और इसमें वह अरेस्ट हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
दावा किया जा रहा है कि नेहा कक्कड़ को ट्रेडिंग घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि उनका करियर खत्म हो चुका है। आज हम आपको इस खबर में इन तस्वीरों का पूरा सच बताने वाले हैं। नेहा कक्कड़ की यह वायरल हो रही तस्वीर एक लिंक के साथ में वायरल की गई है। बता दे कि यह पूरी तरीके से फर्जी है।
दरअसल आपको बता दें कि नेहा के नाम पर एमारलाडो का प्रचार करने वाला यह एक फर्जी इंटरव्यू है। वायरल तस्वीरों में नेहा कक्कड़ को रोते हुए देखा जा रहा है और उनको एक पुलिस इंस्पेक्टर खींच कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के साथ में यह भी दावा किया गया कि सिंगर का करियर खत्म हो गया है। हालांकि यह तस्वीर फोटोशॉप की मदद से बनाई गई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वायरल हो रही इस तस्वीर में नजर आ रही है महिला कोई और है और उनका चेहरा नेहा के चेहरे से बदल दिया गया है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब फोटोशॉप या AI की मदद से ऐसा फोटो वायरल किया गया हो। आए दिन सेलिब्रिटीज के ऐसे फोटोशॉप किए हुए फोटो वायरल होते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
