VIDEO पाकिस्तान जाने पर मीका सिंह ने मांगी माफी, गुस्से में कहा 'मेरी मर्जी जहां शो करूं'
Recommended Video
Mika Singh lashes out at media for questioning him over Pak performance; Watch video | FilmiBeat
सिंगर मीका सिंह पाकिस्तान से भारत आने के बाद बैन का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में बीते दिन उन्होंने मीडिया के सामने माफी मांगी। लेकिन सवालों का जवाब देने के बीच मीका ने अपना गुस्सा मीडिया के सामने जाहिर किया। वह तुरंत प्रेस कॅान्फ्रेंस छोड़कर निकल गए।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के दौरान मीका पाकिस्तान गए। पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की पार्टी में गाना गाने की वजह से उनके काम पर भारत में पाबंदी लगा दी गई।

ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॅाई ने ये फैसला लिया। बुधवार शाम को इन्हीं के साथ मिलकर मीका सिंह मीडिया के सामने आए। इस मामले पर सफाई दी और फिर आग बबूला हो गए।
ANI द्वारा Video


Click it and Unblock the Notifications