मीका सिंह का छलका दर्द- पिछले 8 महीने से काम नहीं मिला, इन स्टार्स ने बेचा सामान, लोन भरने के पैसे नहीं
कोरोना लॅाकडाउन के कारण हिंदी सिनेमा का काम पूरी तरह से बंद रहा। इसकी वजह से कई स्टार्स ऐसे रहे जिन्होंने खुल कर सामने आकर लोगों से ये कहा कि उन्हें काम की जरूरत है तो कुछ ने किसी तरह अपना गुजारा किया। इस फेहरिस्त में एक नाम सिंगर मीका सिंह का भी जुड़ गया है। जी हां, मीका सिंह ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि लॅाकडाउन में 8 महीने तक उनके पास कोई काम नहीं था।
जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मीका सिंह ने हाल ही में फिल्म सयोनी के लिए एक पप्पी गीत गाया है। मीका ने इसे लेकर एक मीडिया एजेंसी से कहा कि मैं वास्तव में उत्साहित हूं। 18 दिसंबर को ये फिल्म रिलीज होगी। मेरे साथ कई ऐसे लोग हैं जो घर बैठकर ऊब गए हैं।

मुझे पिछले 8 महीने से कोई काम नहीं मिला। मुझे यकीन है कि मेरे जैसे कई सारे लोग होंगे। मीका ने ये भी कहा कि जब फिल्म निर्माताओं ने मुझसे इस गाने के लिए संपर्क किया तो मुझे शुरुआत में ये गाना अधिक पसंद नहीं आया। लेकिन जब मैंने इसे तीन से चार बार गुनगुनाया तो मुझे बहुत ही मजेदार लगा, इसमें कुछ डबल मिनिंग शब्द भी हैं।
बहरहाल, आपको बता दें कि मीका सिंह ने खुल कर तो नहीं लेकिन इस बात की तरफ जरूर इशारा किया कि लॅाकडाउन से लेकर अनलॅाक तक उनके पास काम नहीं था। इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स सामने आएं जिन्होंने खुल कर इस बात का इजहार किया कि उनके पास लॅाकडाउन में पैसों की सबसे अधिक दिक्कत रही है। कई लोगों को अपने घर का सामान भी बेचना पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications