सुरों के बादशाह मन्ना डे की अनदेखी तस्वीरें..
आज संगीत की दुनिया का एक और सूरज अस्त हो गया है, जी हां हम बात कर रहे हैं सुरों के बादशाह मन्ना डे की जिन्होंने आज बैंगलोर के निजी अस्पताल में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 94 साल के थे लगातार सांस की बीमारी से पीड़ित थे। विधि का विधान है कि जो आया है वह जायेगा ही इसलिए मन्ना डे ने भी जिंदगी को नमस्कार कर दिया। लेकिन मन्ना डे अपने पीछे छोड़ गये हैं संगीत का ऐसा समंदर जिसमें लोग ता उम्र मनोरंजन का गोता लगायेंगे।
आज मन्ना डे के जाने के बाज बॉलीवुड दुखी है और आम लोग सकते में हैं लेकिन लोगों का कहना है कि मन्ना डे ने आज अपना शरीर जरूर छोड़ दिया है लेकिन अपनी आवाज के माध्यम से वह लोगों के दिलों में हमेशा धड़कते रहेंगे।
सुरों के महारथि ने दिलीप कुमार, राज कपूर, राजेश खन्ना के लिए कई सुपरहिट गीत गाये हैं जिन्हें आज भी लोग गुनगुनाते हैं। उनकी यादों का कोई नहीं भूला सकता है। उनके संगीत की तुलना किसी से नहीं की जा सकती हैं तो वहीं उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए भारतीय सिनेमा उनका हमेशा ऋणि रहेगा।
मालूम हो कि दादा साहेब फाल्के सम्मान से सम्मानित मन्ना डे ने केवल हिंदी में बल्कि बंगाली, गुजराती, मराठी, मैथिली, सिन्धी, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में गीत गाय हैं। उनके जैसे लोग धरती पर कम ही पैदा होते हैं।
आईये एक नजर डालते हैं मन्ना डे की अनदेखी तस्वीरों पर...


Click it and Unblock the Notifications











