'मैं रेस्ट इन पीस हूं लेकिन घर पर'- निधन की अफवाह पर गायक लकी अली का मजाकिया पोस्ट!
कोरोना काल में जिस तरह से लोग परेशान हैं तो ऐसे में कई अफवाहें हैं जो कि लगातार चर्चा में चल रही हैँ। कई ऐसी अफवाहें सामने आ रही हैं जिसमें सितारों के देहांत की भी खबर आती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में सिंगर लकी अली के साथ हुआ था। सोशल मीडिया पर अचानक गायक लकी अली के निधन की खबर चलने लगी थी और लोग उनको श्रद्धांजलि तक दे रहे थे। हालांकि उनकी एक करीबी दोस्त नफीसा ने इस बात को गलत ठहराते हुए बताया था कि सिंगर एकदम ठीक हैं।
लेकिन उससे भी मजेदार बात अब सामने आई है क्योंकि खुद की मौत की अफवाह पर लकी अली ने भी चुटकी ली है और एक पोस्ट साझा किया है। लकी अली ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि वो रेस्ट इन पीस हैं लेकिन घर पर हैं।

उन्होने लिखा कि.. 'सभी सभी लोगों को मेरा हैल्लो, मेरे निधन की अफवाह पर आपको बताता दूं कि मैं जीवित हूं, स्वस्थ हूं और अपने घर रेस्ट इन पीस हूं हाहा। मेरी आशा है कि आप सभी भी घर पर होंगे और सुरक्षित होंगे।
अल्लाह इस मुश्किल समय से सभी को बचाए।' सिंगर लकी अली का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
बता दें कि काफी समय से लकी अली का कोई गाना सामने नहीं आया है और वो इंडस्ट्री से काफी दूर हैँ। ये पहली बार नहीं है जब किसी सितारे की मौत की अफवाह उड़ी है। इसके पहले कई बार ऐसा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











