सिंगर लकी अली की जमीन पर कब्जा? आईएएस अधिकारी पर लगे बेहद गंभीर आरोप!

lucky ali

लकी अली को भला कौन नहीं जानता है। अपनी शानदार आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले सिंगर इस वक्त चर्चा में हैं। लकी अली ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी रोहिणी सिंधुरी, उनके पति और बहनोई पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।

इसके बाद से विवाद मचा हुआ है और लोग हैरान हैँ। सिंगर ने इंसाफ की मांग करते हुए कर्नाटक लोकायुक्त का दरवाजा खटखटाया है। इसका खुलासा खुद सिंगर के आधिकारिक एक्स हैंडल पर की गया है।

अपने पोस्ट में गायक ने सभी कथित आरोपियों का नाम लिया। लकी अली की मानें तो सिंधुरी, उनके पति और उनके 'राजनीतिक' बहनोई ने जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए राज्य मशीनरी और धन का इस्तेमाल किया है। हालांकि ये भी सच है कि इसके पहले भी वो इस तरह की जमीना विवाद को लेकर बातें कर चुके हैं।

सच्चाई क्या है इसका फैसला तो खुद कोर्ट की करने वाला है। दिसंबर 2022 में, उन्होंने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक को एक थ्रेड में टैग किया था और कहा था कि उनके खेत, जो एक ट्रस्ट की संपत्ति है, पर सिंधुरी की मदद से बैंगलोर भू-माफिया के सुधीर रेड्डी और मधु रेड्डी द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा था। हालांकि इसपर एक्शन होता है ये वक्त ही तय करने वाला है। सिंगर हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।

काफी समय से नहीं किया काम

लकी अली ने एक दौर में अपने गानों से धमाका कर दिया था लेकिन इस वक्त वो काम नहीं कर रहे हैँ। बॉलीवुड की चकाचौंध से सिंगर काफी दूर हैँ। हालांकि उनके फैंस अक्सर जिक्र करते हैं और उनका इंतजार करते हैं। देखने वाली बात होगी कि सिंगर कभी वापसी करते हैं या नहीं। लकी अली ने कई फिल्मों के साथ साथ एलबम भी बनाए हैं जो कि हिट रहे हैँ।

More from Filmibeat

Read more about: lucky ali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X