बाप बनने को आये तो लकी अली ने किया शादी का खुलासा

गौरतलब है कि लकी अली की पहले भी दो शादी हो चुकी है, दोनों ही बीवीयों से लकी को दो-दो बच्चे भी है। पहली पत्नी का नाम मेमुनाह है जिनसे लकी के दो बच्चे तवज्जो और तस्मिया है। वहीं दूसरी पत्नी का नाम इनाया है जिनसे भी सारा और रेयान नाम के दो बच्चे हैं। ताज्जुब ये है कि लकी अली की तीनों बीवीयों से कोई परेशानी नहीं है। तीनों एक साथ रह भी रही है।
आपको बता दें कि मशहूर कॉमेडियन महमूद के आठ बच्चों में से एक लकी अली ने कई फिल्मी गीतों को अपनी आवाज दी है । इन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया है। रितिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना प्यार है...का मशहूर गीत एक पल का जीना..ना तुम जानों ...से रातों रात लकी अली स्टार बन गये थे। एक पल का ... के लिए लकी को फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था। इन्होंने सुर और कांटे जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया है जिसे काफी सराहा भी गया थ।


Click it and Unblock the Notifications











