'उन्होने मेरी स्कर्ट में हाथ..' बंगाली सिंगर ने राजेश रोशन पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, मच गया बवाल!

Rajesh Roshan Lagnajita Chakraborty- कई बार कुछ ऐसे खुलासे होते हैं जो कि काफी चौकाने वाले होते हैं। इस वक्त एक बंगाली सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती ने ऐसा ही आरोप ऋतिक रोशन के चाचा पर लगाया है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं राजेश रोशन की जो कि मुश्किलों में हैं। लग्नजीता चक्रवर्ती का कहना है कि सालों पर उनके साथ राजेश रोशन ने एक घिनौनी हरकत की थी। जैसे ही उनका बयान सामने आया लोग हैरान हैं।
स्कर्ट में डाला हाथ
लग्नजीता चक्रवर्ती का कहना है कि सालों पहले वो काम के सिलसिले में राजेश रोशन के घर उनसे मिलने पहुंची थीं। इस दौरान राजेश ने उनके स्कर्ट में हाथ डाल दिया था। सिंगर ने 'स्ट्रेट अप विद श्री' पॉडकास्ट के दौरान खुलासा किया।
उनका कहना था कि, ''राजेश रोशन ने उनको सांताक्रूज स्थित घर में बुलाया था और ये घर बेहद शानदार था। वो गईं और म्यूजिक रूम में बैठकर बातें करने लगीं। इस दौरान राजेश रोशन ने उनका काम दिखाने के लिए कहा। इसके बाद में आईपैड पर काम दिखाने लगीं कि मैन क्या क्या किया। इतने में वो मेरी तरफ झुके और अचानक मेरी स्कर्ट में हाथ डाल दिया। ये मेरे लिए काफी असहज करने वाला था। मैने वहां से निकल जाना सही समझा और इसपर ज्यादा बात नहीं की।''
बंगाली सिंगर लग्नजीता चक्रवर्ती ने ये खुलासा करते हुए लोगों को दंग कर दिया है। फिलहाल राजेश रोशन की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
मीटू मोमेंट
कुछ साल पहले इंडस्ट्री में ऐसी ही हरकतों को लेकर मीटू मोमेंट शुरु हुआ था। हालांकि इसके बाद से केस काफी हद तक कम सुनाई देते हैं। मीटू मोमेंट के वक्त कई लड़कियों ने सामने आकर अपनी अपनी बात कही थी। फिलहाल लग्नजीता चक्रवर्ती को लेकर चर्चा हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications