कोरोना की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू, जन्मदिन मनाने परिवार के पास अमेरिका जाने वाले थे
कोरोना का कहर अभी तक थमा नहीं है। लॉकडाउन खत्म हो चुके हैं, लेकिन सावधानी बरतना अभी भी जरूरी है। बता दें, बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर कुमार सानू कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। 14 अक्टूबर को उन्हें परिवार से मिलने लॉस एंजेलिस जाना था। इस बीच उनको कोरोना हो गया तो प्लान कैंसिल करना पड़ा। फिलहाल वह क्वारंटीन पर हैं।
कुमार सानू को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी तब हुई जब उन्होंने अमेरिका की हवाई यात्रा करने से पहले अनिवार्य रूप से कराये जाने वाले कोविड टेस्ट को कराया। इस टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में सिंगर सभी एहतियात बरतते हुए होम क्वारंटीन हो गए हैं और इलाज करवा रहे हैं।

आपको बता दें कि कुमार सानू 20 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाने के लिए अमेरिका जाने वाले थे, जहां उनकी बेटियां और पत्नी रहती हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते कुमार सानू की पत्नी सलोनी ने बताया कि अगर सब सही रहा तो वो 8 नवंबर को अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे। वो अपने परिवार से पिछले 9 महीने से दूर हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बीएमसी ने वो फ्लोर सील कर दिया है जिसमें कुमार सानू रहते हैं। वहीं, कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू इस समय कलर्स के शो बिग बॉस के घर में हैं। कुमार सानू की पत्नी ने कहा है कि यदि वह 8 नवंबर को नहीं आ पाएंगे तो आने वाले सारे त्योहार सेलिब्रेट करने पूरा परिवार उनके पास मुंबई आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











