"बॉलीवुड में सबसे ज्यादा नेपोटिज्म, सुशांत सिंह राजपूत मेरे बेटे जैसा था " - कुमार सानू
सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म व भेदभाव की बहस को तेज कर दिया है। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर भी कई बड़े सिंगर दादागिरी व माफियागिरी की बाते कह रहे हैं। अब इसी राह में 90 दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू ने भी बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
कुमार सानू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुंबई में आने वाले हर युवा को एक सीख दी तो वहीं बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हर जगह नेपोटिज्म है लेकिन बॉलीवुड में थोड़ा ज्यादा। हम स्टार्स को बनाने वाले वैसे तो आप (फैंस) होते हैं। लेकिन कुछ लोग खुद को समझने लगते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को लेकर कुमार सानू ने कहा युवा अभिनेता के जाने के बाद एक अलग किस्म की क्रांति देखने को मिल रही है। उन्होंने सुशांत के जाने के बाद खुलकर इन भेदभाव, गुटबाजी व नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज तेज करने की तारीख की।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











