सिंगर केके की बेटी ने पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, दी अंतिम दर्शन की जानकारी!

कृष्णकुमार कुन्नाथ यानि केके, ऐसा सिंगर जिसने शानदार गानों की झड़ी लगाई हो, वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनको केके के नाम से जाना जाता है। हाल ही में 31 मई को कोलकाता में एक संगीत कार्यक्रम में प्रदर्शन करने के बाद दिल का दौरा पड़ने से केके का निधन हो गया। बुधवार को परिवार दिवंगत गायक के पार्थिव शरीर को उनके मुंबई स्थित आवास पर वापस ले आया। उनके परिवार ने घोषणा की कि गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनकी बेटी तमारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंतिम संस्कार का विवरण साझा किया। इसके अलावा उन्होने जो इमोशनल पोस्ट लिखा है वो काफी चर्चा में है। बेटी ने लिखा कि, "आपको हमेशा के लिए प्यार किया जाएगा और प्यार से याद किया जाएगा।"

Recommended Video

Singer KK Passes Away:बेटी ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी, पिता के नाम आख‍िरी चार शब्द | FilmiBeat

kk, केके

इस पोस्ट में ये भी बताया गया है कि सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे के बीच होने वाले 'अंतिम दर्शन' और अंधेरी के वर्सोवा हिंदू कब्रिस्तान में दोपहर 1 बजे 'अंतिम यात्रा' का विवरण भी दिया।

केके की बेटी भी सिंगर, कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके सिंगिंग वीडियो हैं। बीते कुछ सालों की बात करें तो सितारों की आकस्मिक मौंतों के सिलसिला आम रहा है।

इस लिस्ट में श्रीदेवी, सिद्धार्थ शुक्ला और सुशांत सिंह राजपूत का नाम शामिल है। इन सितारों ने इस तरह से अपने फैंस से विदा ली कि वो कुछ कहने के लायक ही नहीं बचे। केके ने भी अपनी बेहतरीना आवाज में पहले कोलकाता में कंसर्ट किया फिर बेचैनी महसूस हुई और वो इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए।

More from Filmibeat

Read more about: kk केके
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X