केके के निधन पर पाकिस्तानी कह रहे- ‘किशारोवस्था से जवानी तक साथ देने के लिए शुक्रिया’

By Bbc Hindi
singer-kk-passes-away-fans-from-pakistan-mourns-says-thank-you
Getty Images
singer-kk-passes-away-fans-from-pakistan-mourns-says-thank-you

मशहूर गायक केके का मंगलवार की रात कोलकाता में निधन हो गया. उनकी उम्र 53 साल थी और वो कोलकाता के एक कॉलेज के समारोह में शिरकत करने गए थे.

उनके निधन पर एक ओर उनके प्रशंसक बेहद दुखी हैं वहीं दूसरी ओर नामी-गिरामी लोग भी उनके निधन पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि वो 'कृष्णकुमार कुन्नथ जो केके के नाम से मशहूर थे उनके असमय निधन पर दुखी हैं. उनके गीतों ने कई भावनाओं को दर्शाया, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ जुड़ी हुई थीं. हम उन्हें उनके गीतों के ज़रिए हमेशा याद रखेंगे. उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. ओम शांति.'

https://twitter.com/narendramodi/status/1531705161109843968

गृह मंत्री अमित शाह ने केके के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है कि 'केके बहुत ही प्रतिभाशाली और बहुमुखी गायक थे. उनका असामयिक निधन बहुत ही दुखद और भारतीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है.'

https://twitter.com/AmitShah/status/1531711155118305280

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा है कि 'कुछ आवाज़ें कभी भी नहीं मरती हैं.'

https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1531715792407891968

बॉलीवुड में दुख की लहर

सिंगर और म्यूज़िक डायरेक्टर सलिम मर्चेंट ने ट्वीट किया है कि 'मेरे भाई केके मैं निःशब्द हूं और दिल टूट गया है, तुम हमें छोड़कर बहुत जल्दी चले गए.'

https://twitter.com/salim_merchant/status/1531708605136871425

अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ट्वीट किया है कि 'यह बहुत-बहुत दिल तोड़ने वाला है. एक प्रतिभा जिसमें गरिमा थी. एक ऐसा शख़्स जो अनमोल रत्न की तरह थे. बहुत सालों से जानता था. इस नुक़सान से उबरने में बहुत समय लगेगा.'

https://twitter.com/BajpayeeManoj/status/1531762779941502976

गायक अदनान सामी ने ट्वीट किया है कि उनका 'दिल रो रहा है.'

https://twitter.com/AdnanSamiLive/status/1531706176601133057

फ़िल्मी पत्रिका फ़िल्मफ़ेयर ने ट्वीट किया है कि 'उनकी आवाज़ हमारे दिलों में रहेगी.'

https://twitter.com/filmfare/status/1531821213731155968

पाकिस्तान में भी ग़म

पाकिस्तान के पत्रकार डीनो अली ने केके के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है कि 'किशोरावस्था से लेकर जवानी तक साउंडट्रैक में आप थे. मैं उन यादों, संगीत और आवाज़ों के लिए हमेशा आपका शुक्रगुज़ार रहूंगा. शुक्रिया सर. पाकिस्तान से आपके फ़ैन का प्यार.'

https://twitter.com/iDinoAli/status/1531718352946749443

ट्विटर पर ज़की ख़ालिद नाम के यूज़र ने ट्वीट किया कि 'पाकिस्तान में केके के बड़ी संख्या में और समर्पित प्रशंसक थे जिनमें मैं भी शामिल हूं. संगीत की दुनिया के लिए एक बड़ा नुक़सान. रेस्ट इन पीस.'

https://twitter.com/misterzedpk/status/1531707491939143680

आरजे रिम्शा शेख़ ने ट्वीट किया है कि 'केके के गीत समय से बहुत आगे थे. हमारे बचपन का हिस्सा आज उनके साथ ही मर गया.'

https://twitter.com/RjRimshaSheikh/status/1531775271350722560

1999 में आई एल्बम 'पल' को गाकर वो हिट हो गए थे. केके यूं तो इससे पहले हज़ारों जिंगल गा चुके थे लेकिन 'याद आयेंगे ये पल' वाले गाने से उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई.

अपनी रूहानी आवाज़ को वो एक अलग मकाम पर ले गए. 'हम दिल दे चुके सनम' फ़िल्म का गीत 'तड़प तड़प के इस दिल से आह निकलती रही' को गाकर वो सुपरहिट हो गए थे.

दिल्ली में पले बढ़े केके बचपन से ही संगीत में दिलचस्पी रखते थे और गाते भी थे. संगीत की शिक्षा उन्होंने नहीं ली थी लेकिन सुर-ताल कमाल का था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X