Corona पॉजिटिव कनिका कपूर के माता-पिता की फिर होगी जांच, परिवार ने कहा बेटी को क्यों रखा है!
सिंगर कनिका कपूर पांचवी बार कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। जिसे लेकर अब परिवार ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि कहीं बेटी के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही तो नहीं की जा रही है?
इसके साथ कनिका के फिर से संक्रमित पाए जाने पर एक बार फिर से उन सभी लोगों की जांच की जा रही है जो कि कनिका के संपर्क में आए हैं। कनिका कपूर के अस्पताल में एडमिट होने के बाद अभी तक सारे टेस्ट में वह कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं।

जिस समय वह वायरस से संक्रमित पाई गईं, उस समय वह लखनऊ में मौजूद थीं। कोरोना होने से पहले वह लंदन से लौटी थीं। इसके बाद उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। वह 200 से अधिक लोगों से भी मिलीं।


Click it and Unblock the Notifications