कोरोना वायरस से लड़कर वापस लौटीं सिंगर कनिका कपूर- लखनऊ के अस्पताल से मिली छुट्टी
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की लगातार दो कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और आखिरकार उन्हें लखनऊ के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें, कनिका की पांचवी और छठी कोरोना टेस्ट लगातार निगेटिव आई है, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही कनिका ने कहा था कि वो अब अपने बच्चों से मिलने के लिए बेकरार हैं।
कुछ ही दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि कनिका का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। उनका परिवार प्रार्थना कर रहा था कि इस बार कनिका की रिपोर्ट निगेटिव आए, ताकि उन्हें घर जाने की इजाजत मिल सके। बता दें, कनिका के लगातार चार कोरोना रिपोर्ट्स पॉजिटिव आए थे, जिससे वो और उनका परिवार काफी दुखी और परेशान हो गए थे।

आज सुबह उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल कनिका क 14 दिनों तक घर में क्वॉरेन्टाइन रहना होगा। बताया जा रहा है कि अब वह खतरे से बाहर हैं। बता दें, कनिका कपूर ने 20 मार्च को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात सार्वजनिक की थी।


Click it and Unblock the Notifications