Jubin Nautiyal ने चोरी-छुपे रचा ली शादी, बचपन की दोस्त को बनाया जीवनसाथी

Jubin Nautiyal Secret Marraige: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन खबरों के अनुसार हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया है। दरअसल थे टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो सिंगर ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर ली है। उन्होंने गुपचुप तौर पर उत्तराखंड की पहाड़ियों में इंटीमेट सेरेमनी में शादी कर ली।

Jubin Nautiyal

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सिंगर जुबिन नौटियाल उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। वहीं पर उनकी परवरिश हुई है और इसी वजह से अपनी शादी के लिए भी उन्होंने उत्तराखंड को ही चुना। खबरों के अनुसार जुबिन नौटियाल ने बहुत ही ट्रेडिशनल तौर तरीके से शादी रचाई है।

सादगी भरे अंदाज में जुबिन नौटियाल ने रचाई शादी

जुबिन नौटियाल ने शादी में सभी रीति रिवाज को बहुत ही खास तरीके से पूरा किया। जहां बहुत सारे सेलिब्रिटीज ग्रैंड वेडिंग करते हैं, वहीं दूसरी तरफ सिंगर जुबिन नौटियाल ने बहुत ही सिंपल और सादगी भरे अंदाज में सात फेरे लिए। जुबिन नौटियाल की शादी की ख़बर जैसी ही सोशल मीडिया पर आई वैसे ही फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए।

लेकिन अब फैन्स इसीलिए ज्यादा एक्साइटेड है और जानना चाहते हैं कि जुबिन नौटियाल की पत्नी कौन है। लेकिन कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की किसी दोस्त से शादी की है। उन्होंने इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें वह अपनी लेडी लव की एक झलक दिखलाते हुए भी नजर आए थे। तभी फैंस ने यह कयास लगा लिए थे कि सिंगर के जीवन में कोई है। सिंगर की शादी बहुत ही करीबी मेहमानों के बीच में हुई है। लेकिन अभी तक सिंगर की तरफ से कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है आने वाले वक्त में यह भी पता चल जाएगा

Read more about: jubin nautiyal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X