Jubin Nautiyal Accident- सिंगर जुबिन नौटियाल का एक्सीडेंट, पहुंचे अस्पताल, सिर पर लगी चोट और टूटी हड्डी

Recommended Video
Jubin Nautiyal Accident- बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल इस वक्त चर्चा में है और उनको लेकर काफी बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल जुबिन नौटियाल का एक्सीडेंट हो गया है और उनको शरीर में गंभीर चोंटे आई हैं। आ रही खबरों से इस बात की जानकारी मिली है कि सिंगर घर की सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए थे, इसके बाद उनको आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पता चला है कि उनके सिर और माथे पर चोट आई है,
पसलियों में चोट है और कोहनी की हड्डी टूट गई है। सिंगर को लेकर जैसे ही ये खबर सामने आई सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि सिंगर के बाएं हाथ का ऑपरेशन करना पड़ेगा और उनको हर का करने के लिए सिर्फ दाएं हाथ का ही इस्तेमाल कुछ समय तक करना पड़ेगा।
जुबिन नौटियाल लगातार किसी ना किसी गाने को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं और उनकी दिलकश आवाज लोगों के दिलों में घर करने के लिए काफी होती है।
किसी ने सोचा नहीं होगा कि अचानक जुबिन के साथ ऐसा हादसा होगा कि कुछ समय के लिए उनका कोई गाने फैंस के लिए सामने नहीं आएगा। सिंगर जुबिन नौटियाल ने काफी स्ट्रगल किया है और जैसे तैसे अपना नाम बनाया है।
अब तक वो कई सुपरस्टार्स के लिए गाने गा चुके हैं। उनके गानों की लिस्ट की बात करें तो इनमें, 'हमनवा मेरे', 'तुम ही आना', 'बेवफा तेरा मासूम चेहरा', 'रातां लंबियां', 'लुट गए', और 'तुझे कितना चाहने' जैसे गाने शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











