अक्षय कुमार को सिंगर जैजी बी का जवाब- 'तुम नकली किंग हो असली किंग धरने पर हैं'

काफी समय से देश में किसान आंदोलन को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रहीं हैं और इस समय बॉलीवुड के कई सुपरस्टार भी इससे जुड़ चुके हैं। इस स्टार्स में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, अजय देवगन और एकता कपूर जैसे सितारे शामिल हैं। इन सितारों ने हाल ही में सरकार के समर्थन में पोस्ट करते हुए एक लेटर रिट्वीट किया था। इसके बाद किसानों और उनके समर्थकों के द्वारा सितारों को काफी ट्रोल किया गया था।

अब सुपरस्टार अक्षय कुमार को पंजाबी सिंगर जैजी बी ने जवाब दिया है। उनको ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जैजी बी ने अक्षय कुमार को लिखा है कि.. 'वाह जी वाह, भाई अब ट्वीट कर रहे हो!

akshay kumar, अक्षय कुमार

किसान दो महीने से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे तब आपके पास से एक ट्वीट नहीं आया और अब उसे प्रोपेगैंडा बता रहे हो। ओह, तुम सिंह इज किंग नहीं हो सकते क्योंकि असली किंग तो धरने पर बैठे हैं।

अक्षय कुमार नकली किंग है।' गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने सरकार की वकालक करते हुए एक पोस्ट किया था और सबको साथ रहने की बात कही थी।

इसके पहले अभिनेता अजय देवगन को सिंगर जैज़ धामी ने जवाब दिया था और कहा था कि ट्वीट करना और यहां आना दोनों अलग बात है। बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर पॉप स्टार रिहाना, पॉर्न स्टार मिया खलीफा तक ट्वीट कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X