Farmer Protest- अजय देवगन के ट्वीट पर भड़के सिंगर जैज़ धामी, बोले 'घर के बुजुर्गों को भेज कर देखो'

हाल ही में किसानों को लेकर जिस तरह से इंटरनेशनल स्टार्स सवाल पूछ रहे थे वो काफी चर्चा चल रहा है। इन सबके बीच कुछ बॉलीवुड सितारों ने सरकार के समर्थन में पोस्ट किया था और अपनी बातें लिखी थीं। इनमें से एक पोस्ट सुपरस्टार अजय देवगन ने किया था। अजय देवगन के इस पोस्ट पर सिंगर जैज धामी का एक जवाब सामने आया है और वो अजय देवगन पर भड़कते नजर आन रहे हैं।

जैज़़ लिखते हैं.. 'चमचा! आराम से बैठकर ट्वीट करना तुम्हारे लिए बेहद आसान है। अपने घर के बुजुर्गों को एक दिन के लिए उस ठंड में भेजो तब तुम्हें समझ आएगा कि वह किन हालात से गुजर रहे हैं! सबसे दुख की बात तो ये है कि रिहाना जैसी ग्लोबल स्टार को आप जैसे लोगों को जगाना पड़ रहा है।'

ajay devgn, अजय देवगन

जैज़ का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि अजय देवगन ने लिखा था कि.. 'भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे प्रोपेगेंडा के चक्कर में न फंसें।

इस समय हमें एकजुट होने की जरूरत है। अंदरूनी लड़ाई नहीं होनी चाहिए।' अजय देवगन के इस ट्वीट पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

बता दें कि कई दिनों से किसान अपनी मांगो को लेकर धरना दे रहे हैं जो कि 26 जनवरी को काफी हिंसक हो गया था। किसानों का आरोप है कि सरकार उनकी बातें नहीं मान रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X