'लगदी लाहौर दीया' फेम सिंगर गुरु रंधावा पर हमला, बुरी तरह घायल, शॉकिंग तस्वीरें Viral
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा 'सूट', 'लाहौर', 'बन जा मेरी रानी', 'हाई रेटेड गबरु', 'ईशारे तेरे' जैसे सुपरहिट सांग से लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। देश में नहीं बल्कि विदेश में भी रंंधावा के फैंस की तादाद लाखों में है। वह अक्सर कनाडा और बाकी जगहों पर जाते रहते हैं। जहां वह लाइफ परफॅार्म करते हैं।
हाल ही में वह कनाडा पहुंचे। जहां पर उन पर हमला हो गया। इसकी जानकारी गुरु रंधावा के दोस्त और पंजाबी सिंगर प्रीत हरपाल ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए दी है।

उन्होंने इस हमले की निंदा की है इसे चौंकाने वाला हादसा भी बताया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि मैं गुरु को बहुत पहले से जानता हूं। वह बहुत सच्चा इंसान है। वह हमेशा दूसरों का सम्मान करते है। इस पोस्ट के साथ गुरु रंधावा की ये तस्वीर भी वायरल हो रही है। जहां पर वह बुरी तरह से घायल दिखाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications