भारत- कनाडा टेंशन के बीच सिंगर गुरदास मान ने लिया बड़ा फैसला, कॉन्सर्ट किया कैंसल, बोले- पैसे वापस कर देंगे!

singer-gurdas-maan-cancels-shows-in-canada-amid-india-canada-diplomatic-row-ticket-money-will-refund

Gurdas Maan cancels shows in Canada: भारत और कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक तनाव के बीच मशहूर गायक गुरदास मान ने कनाडा में 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होने वाले अपने सभी शो रद्द कर दिए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। साथ ही फैंस से इसके लिए माफी भी मांगी है।

'अखियां उडीक दियां' नाम के इस म्यूजिकल कॉन्सर्ट शो की लगभग सभी टिकटें बिक गईं हैं। लेकिन, दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव के मद्देनजर, सिंगर ने अपना कनाडा दौरा रद्द कर दिया। अपने प्रोडक्शन हाउस (गुरजीत बल) की तरफ से बयान जारी करते हुए उन्होंने अपने फैसले को 'जिम्मेदार और जरूरी' बताया।

मौजूदा राजनयिक अशांति के मद्देनजर फैसला लिया गया

उन्होंने बयान में लिखा, "हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि इस महीने होने वाला गुरदास मान का 'अखियां उडीक दियां' कनाडा टूर पोस्टपोन कर दिया गया है। हम समझते हैं कि यह खबर उनके कई फैंस के लिए निराशाजनक हो सकती है और हम किसी भी असुविधा के लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं। दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनयिक अशांति के मद्देनजर और अप्रत्याशित परिस्थितियों पर सावधानीपूर्वक विचार के बाद इस फैसले को लिया गया है।"

टिकट के पैसे रिफंड कर दिये जाएंगे

उन्होंने आगे लिखा, "हम कॉन्सर्ट में शामिल सभी लोगों द्वारा लगाए गए समय, प्रयास और उम्मीद को समझते हैं और इस बदलाव के कारण होने वाली किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। हम शो के लिए की गई किसी भी फीस या टिकट के पैसे को रिफंड करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।"

More from Filmibeat

Read more about: gurdas maan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X