मानव तस्करी केस में बुरे फंसे सिंगर दलेर मेंहदी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा!

पंजाबी पॉप सिंगर और बॉलीवुड में भी कई शानदार गाने देने वाले दलेर मेंहदी इन दिनों मुसीबत में हैं और उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल उनके खिलाफ साल 2003 से मानव तस्करी का केस चल रहा था और इसी को लेकर साल 2018 में सजा सुनाई गई थी। अब पटियाला जिला अदालत ने गुरुवार को दलेर मेहंदी की दो साल की जेल की सजा को बरकरार रखा।

अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश एचएस ग्रेवाल ने दोषी ठहराए जाने के खिलाफ गायक की अपील को खारिज कर दिया और निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा जिसने मेहंदी को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120 बी (साजिश) के तहत दोषी ठहराया था।

Recommended Video

Daler Mehndi की Human Trafficking केस में जाएंगे जेल; बुरे फंसे Daler FilmiBeat*Bollywood

daler mehndi, दलेर मेंहदी

निचली अदालत ने उन्हे दो साल कैद की सजा सुनाई थी और 2,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने के कारण वह जमानत पर थे।

अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा मेहंदी की अपील खारिज करने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्हें पटियाला जेल भेजे जाने की संभावना है, जहां क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू भी बंद हैं। इससे इतना तो तय है कि अब दलेर मेंहदी को अपनी सजा पूरी करना पड़ेगी और ये काफी अलग साबित होने वाला है।

इस वक्त उनके भाई मीका सिंह पर सभी की निगाहें हैं कि वो क्या कहते हैं? लेकिन उनकी तरफ से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। मीका सिंह इस वक्त अपने टीवी शो मीका दी वोटी को लेकर बिजी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X