'स्‍त्री 2' के कंपोजर सचिन सांघवी गिरफ्तार, महिला से यौन शोषण के गंभीर आरोप

Sachin Singhvi Bollywood

Sachin Singhvi Arrest: बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर के सदस्य सचिन सांघवी को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, सचिन ने काम में मदद और शादी का वादा कर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे धोखा दिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने खुद को एक सिंगर बताया है। उसने आरोप लगाया कि सचिन से उसकी मुलाकात साल 2024 में सोशल मीडिया के ज़रिए हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत हुई, जो धीरे-धीरे नज़दीकियों में बदल गई। शिकायत के अनुसार, फरवरी 2024 से जुलाई 2025 तक उनका रिश्ता रहा। इस दौरान सचिन ने महिला को शादी का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में रिश्ता खत्म कर उसे चुप रहने की धमकी दी।

महिला का यह भी कहना है कि उनकी मुलाकातें सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों में भी हुई थीं। जब उसे लगा कि उसके साथ अन्याय हुआ है, तो उसने अगस्त 2025 में पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

बता दें कि सचिन-जिगर की जोड़ी ने स्त्री 2, भेड़िया, परम सुंदरी और हालिया फिल्म थामा जैसी कई हिट फिल्मों में संगीत दिया है। सचिन की गिरफ्तारी के बाद अब यह मामला किस दिशा में बढ़ेगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X