Benny Dayal के साथ लाइव शो में हुआ हादसा, ड्रोन कैमरे ने मारी ऐसी टक्कर की.. Video

अक्सर देखा जाता है कि कई ऐसे हादसे हो जाते हैं जिनकी आपने कभी उम्मीद ही नहीं की होगी। इस वक्त एक कॉंसर्ट से सिंगर बेनी दयाल का वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें आप देखेंगे कि किस तरह से वो गाना गाते हुए घायल हो गए। जी हां, सिंगर बेनी दयाल गाना गाते हुए एक हादसे का शिकार तब हो गए जब ड्रोन कैमरा उनसे आकर टकरा गया। बेनी दयाल इस दौरान चेन्नई में एक प्रोग्राम कर रहे थे और इस वीडियो में आप देखेंगे की काफी मस्ती से वो उर्वशी उर्वशी गाना गा रहे हैं और पीछे से ड्रोन कैमरा उनसे टकरा गया।
इसके बाद सिंगर सीधे जमीन पर बैठ गए और देखते ही देखते लोग उनके आसपास जमा हो गए। इस वीडियो वो वायरल भयानी ने साझा किया है और लिखा है, ''चेन्नई के वीआईटी में शुक्रवार रात परफॉर्म करने के दौरान गायक बेनी दयाल को ड्रोन से टक्कर मार दी गई।''
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इसको लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''गेट वेल सून.. पीआर.. ये कैमरा ऑपरेटर्स को ध्यान रखना चाहिए.. गला ही कट जाता उससे बहुत खतरनाक है ड्रोन।''
एक ने लिखा है, ''मुझे खेद है लेकिन उर्वशी ने इसे आसान नहीं लिया।'' इसके अलावा एक ने कहा, ''आशा है आप ठीक होंगे।'' हालांकि किसी तरह का कमेंट सिंगर बेनी दयाल की तरफ से सामने नहीं आया है।
लेकिन हादसा काफी बड़ा हो सकता था, इसको लेकर फैंस चिंता जता रहे हैं और उनका कहना है कि ड्रोन उड़ाने वालों को ध्यान देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications