लॉरेंस गैंग का खौफ! Singer B Praak को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ दो वरना...

बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर बी प्राक अपनी मधुर आवाज़ के लिए देश-दुनिया में मशहूर हैं। अपने बेहतरीन गानों के साथ ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। उनका क्रेज ना केवल आम लोग में देखने को मिलता है बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के सितारों में भी देखा जा सकता है, लेकिन फिलहाल तो उन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Singer B praak

बी प्राक को मिली जान से मारने की धमकी

हाल ही में बी प्राक को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग की तरफ से धमकी भरा कॉल आया है। जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई है। इसका ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी को दोपहर के समय भेजा गया था। इस घटना से पहले दिलनूर को 5 जनवरी को भी दो कॉल आए थे लेकिन उस समय सिंगर ने कॉल अटेंड नहीं किया था जिसके बाद सिंगर को 6 जनवरी को विदेशी नंबर से धमकी भरा कॉल आया जिसमें 10 करोड़ रुपए की मांग की वरना गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

बी प्राक की बढ़ाई की सुरक्षा

बता दें कि बी प्राक और उनकी टीम ने इसे हल्के में नहीं लिया और एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है फिलहाल इस मामले को लेकर बी प्राक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उनके चाहने वालों में डर का माहौल है वहीं उनके करीबी सूत्रों का कहना है की सिंगर सुरक्षित हैं वही प्रशासन इस मामले को बड़ी गंभीरता से संभाल रही है।

कई सितारों को मिल चुकी हैं धमकियां

बता दें कि बी प्राक से पहले कई नामी सितारों को लॉरेंस गैंग की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को भी लॉरेंस गैंग की ओर से धमकियां मिली थीं। इसी के साथ ही जो भी सलमान खान का करीबी है उसे भी लॉरेंस गैंग की ओर से धमकी भरा कॉल आ चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X