"साल भर मैंने बॉलीवुड को अपना बेस्ट दिया...लेकिन कोई कद्र नहीं!"
मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने हाल ही में हुए स्टारडस्ट अवार्ड्स और फिल्मफेयर अवार्ड्स नॉमिनेशन को बुरी तरह धो डाला।
फिल्म हीरो के टाइटल ट्रैक मैं हूं हीरो तेरा गाकर बॉलीवुड में चमके अरमान मलिक ने इस साल के अवार्ड्स को जमकर धो डाला है। अरमान ने एक फेसबुक पोस्ट में इस तरह के अवार्ड शो में विजेता की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाया।
अपना गुस्सा ज़ाहिर करते हुए अरमान ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर लिखा कि बहुत दुख होता है कि आप साल भर अच्छा काम करें लेकिन उस काम को पहचाना नहीं जाए।

अरमान ने आगे लिखा कि मैंने इस साल के बेस्ट गाने दिए जिनमें बोल दो ना ज़रा, सब तेरा, जब तक, बेसब्रियां, सौ आसमानों जैसे गाने शामिल थे। लेकिन साल भर सबके फेवरिट बने रहने के बावजूद इन गानों को हाल ही में हुए अवार्ड शो में कोई जगह नहीं मिली।
[पढ़िए फिल्मफेयर अवार्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट]
एक तरह से मुझे करियर के शुरू में ही ये झटका लगना ज़रूरी था। कम से कम अब मैं समझता हूं कि मेरा काम इन अवार्ड शो से कहीं ऊपर है। पर हां, मुझे काफी दुख हुआ कि मुझे बेस्ट सिंगर की कैटेगरी में नॉमिनेट तक नहीं किया गया।
लेकिन मुझे ये देखकर खुशी हुई कि मेरे फैन्स ने भी ये बात नोटिस की और इसका पूरी तरह विरोध किया। उनकी वजह से ही मुझे अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है।
वैसे केवल अरमान ही नहीं, और कई ऐसे प्रतिभाशाली कलाकार थे जिन्हें बुरी तरह इग्नोर कर दिया गया -


Click it and Unblock the Notifications











