यूट्यूबर अरमान मलिक पर भड़के सिंगर अरमान मलिक, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप!

सिंगर अरमान मलिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है और उनके गाने अक्सर सामने आकर धमाका कर देते हैं। इसके अलावा एक यूट्यूबर है अरमान मलिक जो कि काफी चर्चा में रहते हैं। हालांकि इस बार सिंगर अरमान मलिक का गुस्सा यूट्यूबर अरमान मलिक के लिए फूट पड़ा है। यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं और सिंगर अरमान मलिक का कहना है कि वो उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
सिंगर ने कहा है कि, उनके नाम की बदनामी की जा रही है और वो आए दिन अपना नाम सुर्खियों में देखकर परेशान हो जाते हैं। सिंगर के वेरिफाइड अकाउंट से किए गए ट्वीट में लिखा है,
'उसे अरमान मलिक कहना बंद करो, उसका असली नाम संदीप है। खुदा के लिए मेरे नाम का काफी गलत इस्तेमाल किया गया है। .. मुझे घृणा महसूस हो रही है।" जी हां, ये बात सच है कि अरमान मलिक अपने नाम के इस्तेमाल से काफी नाराज हैं।
यूट्यूबर अरमान मलिक जिनका असली नाम संदीप है.. काफी ऐसे लोग हैं जो कि संदीप को सिंगर अरमान मलिक समझ लेते हैँ। हालांकि उनकी आपत्ति के बाद संदीप अपना नाम बदलते हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
अरमान मलिक के फैंस भी सिंगर की इस आपत्ति के साथ हैं। एक ने लिखा है, 'मैं इस बात से सहमत हूं। जब भी मैं अरमान मलिक का नाम सर्च करता हूं तो इस यूट्यूबर का नाम सामने आता है।' इसके अलावा एक ने कहा है कि, 'इसपर ध्यान देना चाहिए।' हालांकि इसके बाद यूट्यूबर अरमान मलिक (संदीप) का किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications