..................... Singer Armaan Malik and fashion influencer Aashna Shroff engagement, shared beautiful photos - Hindi Filmibeat

सिंगर अरमान मलिक ने फैशन इन्फ्लुएंसर आशना श्रॉफ के साथ की सगाई, घुटनों पर जाकर दी अंगूठी, Photos Viral

singer-armaan-malik-and-fashion-influencer-aashna-shroff-engagement-shared-beautiful-photos

Armaan Malik and Aashna Shroff engagement: सिंगर अरमान मलिक और फैशन इन्फ्लुएंसर आशना श्रॉफ के डेटिंग की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में थी। हाल ही में आशना के जन्मदिन पर अरमान ने इंस्टाग्राम पर दोनों की काफी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं और अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था।

वहीं, अब अरमान मलिक और आशना ने सगाई कर ली है। दोनों ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिस पर टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, जरीन खान, रिया चक्रवर्ती, ईशान खट्टर से लेकर तमाम सेलेब्स रिएक्शन दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान और आशना साल 2017 में एक-दूसरे से मिले थे, लेकिन फिर अलग हो गए। फिर उन्होंने 2019 में दोबारा डेटिंग शुरू कर दी। और तभी से दोनों साथ हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने में कभी परहेज नहीं की।

टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन ने दी बधाई

सगाई की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अरमान घुटनों पर जाकर आशना को अंगूठी पहना रहे हैं। इन तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा- Congratulations my bro ❤️❤️❤️❤️ .. वहीं, वरुण धवन ने भी दिल इमोजी के साथ दोनों को बधाई दी है।

बता दें, अरमान मलिक काफी पॉपुलर सिंगर हैं, जिन्होंने 'बोल दो ना जरा', 'वजह तुम हो', 'कौन तुझे', 'जय हो' और 'नैना' जैसे कई चार्टबस्टर गाने गाए हैं। वहीं, आशना श्रॉफ इंस्टाग्राम पर एक पॉपुलर फैशन, ट्रैवल ब्लॉगर और इन्फ्लुएंसर हैं। लोग उनकी स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। बता दें, आशना को लगभग 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Read more about: armaan malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X