सिंगर अरिजीत सिंह के मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, ब्लड डोनर की है जरूरत
कोविड 19 की नई लहर के बीच हमारा देश बुरी तरह जूझ रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा चुकी है। हर दिन हजारों लोगों की जान जा रही है, वहीं लाखों इससे संक्रमित हैं। कुछ अस्पताल में हैं, तो कुछ अस्पताल के बाहर कतार में। फिल्म इंइस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। एक बुरी खबर सामने आ रही है कि सिंगर अरिजीत सिंह के मां की तबीयत गंभीर है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर जानकरी दी है।
स्वास्तिका ने गुरुवार सुबह 10:07 बजे ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और उन्हें A- ब्लड की जरूरत है। ब्लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए।"

साथ ही स्वास्तिका ने ये भी जानकारी दी कि अरिजीत की मां कोलकाता के AMRI, ढाकुरिया अस्पताल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही मदद संभव हो पाएगी।
अरिजीत सिंह की मां की तबीयत कोरोना की वजह से बिगड़ी है या अन्य कारणों से, इसे लेकर कोई खबर बाहर नहीं आई है। अरिजीत ने फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। बहरहाल, हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











