कांवड़ यात्रा में अश्लील डांस पर भड़कीं सिंगर अनुराधा पौडवाल, बोलीं- 'नॉनसेंस बंद करिए..'

Anuradha Paudwal

Anuradha Paudwal on Obscene dance in Kanwar Yatra- सावन का महीना है और ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा है। पूरे देश में कांवड़ यात्रा निकल रही है और ऐसे में कुछ हैरान करने वाले वीडियो सामने आते हैं।

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कांवड़ यात्रा में कुछ बारबालाओं को अश्लील डांस करते हुए देखा गया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है।

अब अश्लीलता को लेकर मशहूर बॉलीवुड सिंगर अनुराधा पौडवाल का रिएक्शन सामने आया है। उन्होने इस हरकत की काफी आलोचना की है और लोगों ने भी खरी खोटी सुनाई है। अनुराधा पौडवाल ने ढेरों भक्ति गीत गए हैं।

कांवड़ में डांस पर क्या बोलीं अनुराधा?

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आया था कि आगे आगे ट्रॉली चल रही थी जिसमें कुछ बारबालाएं डांस कर रही थीं और पीछे शिवभक्त चल रहे थे। इस दौरान कइयों को झूमते हुए देखा गया। अनुराधा पौडवाल ने इस हरकत पर कहा, "कांवड़ यात्रा में हो रहा अश्लील डांस बंद हो, यह नॉनसेंस बंद कीजिए।" इसके बाद उनके बयान को लेकर लोगों ने समर्थन किया है। इस तरह के धार्मिक कामों ऐसी अश्लीलता स्वागत योग्य नहीं है। देखने वाली बात होगी कि इस पर क्या एक्शन लिया जाएगा।

लोग कर रहे हैं ट्रोल

डांस वाली इस हरकत पर लोगों का गुस्सा फूटा हुआ है और वो कई तरह का बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''सहमत बिल्कुल।'' एक ने लिखा, ''आखिर भीड़ कैसे होगी अंध भक्त कैसे तैयार होंगे।'' एक ने लिखा, ''अनुराधा जी अश्लील डांस से पहले अश्लील गाने बंद होनी चाहिए यह बंदे तभी तो डांस करते हैं।'' एक ने लिखा, ''बिलकुल सही कहा धर्म में नाम पर लोग अधर्म का रास्ता अपना रहे हैं।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि सिंगर ने किसी को जवाब नहीं दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: anuradha paudwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X