काव्या मारन के साथ शादी को लेकर सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर ने तोड़ी चुप्पी, बता डाली सच्चाई

Anirudh Ravichander Kavya Maran Wedding Truth- पूरे आईपीएल चर्चा में रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन इस वक्त अचानक खबरों का हिस्सा बन गईं हैं। काव्या बेहद खूबसूरत हैं और मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लिस्ट में आ गई हैं।
इस वक्त उनका नाम एक मशहूर सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर से जु़ड़ रहा है। कहा जा रहा है कि काव्या मारन काफी जल्दी शादी करने वाली है। जैसे ही ये खबर सामने आई सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस काफी रुचि रखकर इसकी अपडेट जानना चाहते हैं।
हालांकि शादी की बात कितनी सच है इसको लेकर भी खुद सिंगर ने खुलासा कर दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनका एक पोस्ट सामने आया है जिसने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।
अनिरुद्ध रविचंदर क्या बोले?
काव्या मारन जो कि आईपीएल में हैदराबाद के हर मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचती हैं। वो खुद इस खबर से हैरान हैं। पता चला है कि काव्य किसी तरह की डेटिंग नहीं कर रही हैं और ना ही शादी होने वाली है। अनुरुद्ध ने इन अफवाहों को बढ़ते देख एक्स पर लिखा, ''शादी आह? लोल.. शांत हो जाओ दोस्तों। कृपया अफवाहें फैलाना बंद करो।'' इससे इतना तय है कि अनिरुद्ध और काव्या की शादी नहीं हो रही है। हालांकि काव्या की तरफ से कोई पोस्ट अभी तक नहीं की गई है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस पोस्ट के सामने आते ही लोग कमेंट्स करते हुए कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''भइया ये तो फेक न्यूज निकली।'' एक ने लिखा, ''कोई बात नहीं मैडम सेटल हो जाओ साथ में।'' एक ने लिखा, ''इंटरनेट पर काव्या मारन की शादी की चर्चा है, क्या ये सच नहीं है?'' एक ने लिखा, ''ये फेक है।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। बीते कई दिनों से काव्या और अनिरुद्ध का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है।
Marriage ah? lol .. Chill out guys 😃 pls stop spreading rumours 🙏🏻
— Anirudh Ravichander (@anirudhofficial) June 14, 2025


Click it and Unblock the Notifications











