कौन हैं अनन्या बिड़ला? जिसके एक पोस्ट से मचा कोहराम, सानिया मिर्ज़ा और बॉबी देओल ने शेयर किया भावुक मैसेज

Ananya Birla Quits Industry: सिंगर अनन्या बिड़ला युवाओं के बीच काफी ज्यादा फेमस है और उनकी पापुलैरिटी भी जबरदस्त है। उनके गानों को ज्यादातर युवा सुनना पसंद करते हैं। लेकिन इस वक्त सिंगर के फैंस काफी ज्यादा दुखी है और हाल ही में अनन्या बिड़ला ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिसके चलते फैंस निराश हो गए हैं।
अनन्या बिड़ला की सिंगर अरमान मलिक से लेकर सानिया मिर्जा और बॉबी देओल ने भी इमोशनल रिएक्शन दे दिया है। सिंगर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह संगीत की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह रही है। उन्होंने लिखा कि "दोस्तों यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला था और मैं ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी हूं जहां पर मेरे लिए बिजनेस और म्यूजिक को बैलेंस करना काफी मुश्किल हो गया है।"
अनन्या बिड़ला ने अपने पोस्ट में आगे यह भी लिखा कि "यह मुझ पर इस तरीके से प्रभाव डाल रहा है कि मैं समझ नहीं पा रही हूं। आप सब ने मुझे इतना प्यार दिया उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।" अब सिंगर की इस पोस्ट पर अरमान मलिक ने सबसे पहले कमेंट किया और लिखा कि "यह सुनकर बहुत दुख हुआ अनन्या। तुम वो करो जो तुम करती आई हो और भविष्य के लिए ऑल द बेस्ट।"
सिंगर अनन्या बिड़ला के पोस्ट पर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और बॉबी देओल ने भी रिएक्शन दिया। सानिया मिर्जा ने लिखा की लव यू सो मच और बॉबी देओल ने लिखा कि विश यू द बेस्ट, तुम जिंदगी में आगे बढ़ो और जो भी करो उसके लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। दरअसल अनन्या, आदित्य बिड़ला ग्रुप के मालिक कुमार मंगलम बिड़ला की सबसे बड़ी बेटी है और वह अपने पिता के कई सारे बिजनेस को भी संभालने में मदद करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












