क्लिनिकल डिप्रैशन का शिकार हुए अमाल मलिक, परिवार वालों से तोड़ा रिश्ता, बोले- मेरे आत्मसम्मान को...

Amaal Malik

Amaal Malik Clinical Depression: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर किया और एक हैरान कर देने वाला खुलासा कर दिया है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया कि वह क्लिनिकल डिप्रैशन में हैं।

अमाल मलिक ने खुद अपने डिप्रेशन में होने की पुष्टि की है और अपनी हालत के बारे में उन्होंने अपनी इस पोस्ट में साफ तौर पर लिखा है। साथ ही बताया है कि परिवार के साथ में उन्होंने सभी रिश्तों को खत्म कर दिया है। अब लगातार मशहूर सिंगर अमाल मलिक का यह पोस्ट तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

अमाल मलिक ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है और उसमें लिखा है कि "मैं एक ऐसे पॉइंट पर पहुंच चुका हूं, जहां पर मैं अब उस दर्द के बारे में चुप नहीं रह सकता हूं, जो मैं सहा है। सालों से मुझे लगातार यह महसूस करवाया जा रहा है कि दिन रात मेहनत करने के बावजूद भी मैं अपने लोगों के लिए एक सुरक्षित जिंदगी नहीं बना पाया।"

सिंगर ने अपनी इस पोस्ट में आगे लिखा कि "मैंने अपने हर एक सपने को कैंसिल किया जिससे कि सिर्फ खुद को ढूंढ पाऊं और मैंने जो भी किया है उस पर सवाल उठाए जा सके। इससे पहले मैंने सभी 126 मेलेंडीज को बनाने में अपना खून, पसीना और आंसू खर्च कर दिए हैं।

सिंगर ने आगे लिखा कि "मैंने इस धरती पर उनके लिए हर एक सपने को पूरा किया। जिससे कि वह दुनिया के सामने सिर उठाकर खड़े हो पाए और अपना सिर ऊंचा रख पाए। मैने अपने भाई के साथ मिलकर XYZ का भतीजा या बेटा कहे जाने की सोच को भी बदल दिया था। हम दोनों के लिए यह जर्नी आसान नहीं थी। लेकिन हमारे माता-पिता के एक्शंस की वजह से हम भाई एक दूसरे से बहुत दूर चले गए हैं।"

अमाल मलिक लिखते हैं कि "इन सभी ने मुझको खुद के लिए कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया है क्योंकि इसने मेरे दिल के पार एक बहुत ही गहरा निशान छोड़ दिया है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने मेरी वेलबिंग को डिस्टर्ब करने और मेरी सभी दोस्ती, रिश्तो, मेरे माइंडसेट और मेरे सेल्फ कॉन्फिडेंस को कमजोर करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दिया।"

सिंगर आगे लिखते हैं कि "लेकिन मैं बस आगे बढ़ता चला गया क्योंकि मुझे पता था कि मैं ऐसा कर सकता हूं और मैं अनशेकेबल हूं। आज हम जहां पर खड़े हैं, वो सब एक दिमाग, मेरे दिमाग और भगवान के आशीर्वाद से है। आज मैं उस जगह पर खड़ा हो चुका हूं जहां पर मेरी शांति मुझसे छीन ली गई है। मैं इमोशनल और शायद फाइनेंशियल तौर पर भी थक गया हूं। लेकिन ये ज़्यादा चिंता का विषय नहीं है।"

आगे सिंगर लिखते हैं कि "असल में जिस बात की चिंता है, वो ये है कि मैं इन सब वजह से क्लीनिकल डिप्रैस हो गया हूं। मैं अपने एक्शंस के लिए सिर्फ खुद को ब्लेम करता हूं। लेकिन मेरा आत्म सम्मान मेरे करीबियों के एक्शन से बहुत कम हुआ है। जिन्होंने मेरी आत्मा के टुकड़े चुरा लिए हैं। आज भारी मां के साथ में मैं यह अनाउंस कर रहा हूं कि मैं इन पर्सनल रिश्तों से पूरी तरह दूर जा रहा हूं।"

अमाल मलिक ने आगे लिखा कि "आज से मेरे परिवार के साथ में मेरी बातचीत पूरी तरीके से पेशेवर तौर पर होगी। मैंने ये फैसला किसी गुस्से में नहीं लिया है बल्कि यह मेरी जिंदगी को ठीक करने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। इसीलिए मैं ईमानदारी और ताकत के साथ, टुकड़े टुकड़े करके अपनी जिंदगी को दोबारा बनाना चाहता हूं।"

More from Filmibeat

Read more about: amaal malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X