एक बार फिर फिल्मों में नज़र आएंगे ये सिंगर..बेहतरीन एक्टिंग के साथ वापसी!
आदित्य एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर हैं। आदित्य जल्द ही एक म्यूजिकल फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
एक्टर-सिंगर आदित्य नारायण तो आपको याद ही होंगे। इन्होंने अपने बेहतरीन आवाज़ और शानदार एक्टिंग से आपको काफी एंटरटेन किया है। लेकिन पिछले काफी समय से वो एक्टिंग से दूर थे। अगर आप भी उनके कमबैक का इंतज़ार कर रहे थे तो ये आपके लिए गुड न्यूज़ है।
जी हां..आदित्य एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर हैं। आदित्य जल्द ही एक म्यूजिकल फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर वो बेहद खुश और एक्साइटेड हैं।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में आदित्य न सिर्फ एक्टिंग करते दिखाई देने वाले हैं, बल्कि वो इस फिल्म में गाना भी गाएंगे।
#Gadar: एक और सुपरस्टार बेटे का ब्लॉकबस्टर डेब्यू तैयार...सुपरहिट रीमेक के साथ!
इस बात की जानकारी देते हुए आदित्य ने कहा है कि अभी तो मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि यह एक म्यूजिकल फिल्म होगी, जिसमें मेरा लीड रोल है। उन्होंने आगे यह भी कहा है कि इस फिल्म में मुझे अभिनय के साथ-साथ गाने का मौका भी मिला है।
आपको बता दें कि आदित्य इससे पहले साल 2010 में आई हॉरर फिल्म 'शापित' में नजर आए थे। इसी के साथ उन्होंने कई रियलिटी शो को होस्ट भी किया है। वहीं उन्होंने फिल्म 'रंगीला' और 'परदेस' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications