आदित्य नारायण ने किया शादी का ऑफिशियल ऐलान, श्वेता अग्रवाल के साथ शेयर की First Photo
जाने माने संगीतकार उदित नारायण के बेटे और इंडियन आइडल के होस्ट रह चुके आदित्य नारायण ने अपनी शादी को लेकर ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। आदित्य नारायण ने अपनी दुल्हन के साथ शानदार तस्वीर भी शेयर की। इससे पहले तक आदित्य नारायण की शादी को लेकर तरह तरह की बातें हुई हैं। लेकिन सभी अफवाहों और खबरों को दरकिनार करते हुए आदित्य नारायण ने होने वाली पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ तस्वीर पोस्टर कर औपचारिक ऐलान कर दिया है।
आदित्य नारायण ने अपनी होने वाली दुल्हन के साथ पहली तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने लिखा- हम दोनों शादी करने जा रहे हैं। मैं दुनिया का सबसे लकी इंसान हूं जिसे 11 साल पहले श्वेता अग्रवाल मिलीं। अब हम आखिरकार दिसंबर में एक दूजे के हमेशा हमेशा के लिए होने जा रहे हैं। हम दोनों ही बहुत निजी इंसान हैं और जिंदगी को थोड़ा रिजर्व रखना ही पसंद करते हैं। मैं अब शादी की तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से थोड़ा ब्रेक ले रहा हूं। सभी से दिसंबर में गुड न्यूज के साथ मिलूंगा। कभी न कभी तो मिलोगे कहीं पे हमको यकीन है।
बता दें आदित्य नारायण की श्वेता 11 सालों से गर्लफ्रेंड भी रही हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने शादी करने का ऐलान लिया है। दोनों की जोड़ी इस खूबसूरत तस्वीर में और भी प्यारी लग रही है। आइए देखिए दोनों की रोमांटिक तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications