एक और एक्टर का हुआ तलाक..बोले 'अब भी पत्नी की बहुत इज्जत करता हूं'
मीडिया से बातचीत में कहा कि वे आज भी एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और ये तलाक दोनों की सहमति से ही हुआ है।
बॉलीवुड में शादियां टूटने का सिलसिला जारी है। हाल ही में अरबाज-मल्लिका और फ़रहान-अधुना के तलाक के बाद अब एक और शादी टूट गई है। हम बात कर रहे हैं सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी कोमल की।
[एक्ट्रेसेस की फिल्मी कहानी..पहले पति-पत्नी के बीच बनी गईं 'वो'..फिर जमा लिया पूरा हक]
जी हां, हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी कोमल का आज तलाक हो गया है। लंबे समय तक चली तना-तनी औप अफवाहों के बाद अब दोनों अलग हो चुके हैं। वहीं ये सब तब शुरू हुआ था जब हिमेश के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया था।

वहीं इस दौरान दोनों से तलाक को लेकर जब बात की गई तो दोनों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे आज भी एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और ये तलाक दोनों की सहमति से ही हुआ है। बता दें कि काफी समय से दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हालांकि किसी को अंदाजा नहीं था कि अचानक तलाक तक बात पहुंच जाएगी। आगे जानें क्यों हुआ ये तलाक और क्यों सबकुछ ठीक नहीं था दोनों के बीच-


Click it and Unblock the Notifications