''लोगों ने शाहरूख, आमिर को सबक सिखाया.. अब सलमान खान का शिकार..''

By Neeti

हर बात कहने का एक तरीका होता है, एक वक्त होता है। लेकिन कुछ लोगों को इन बातों से, हालातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें बस अपनी बात कहनी होती है। हाल ही में सिंगर अभिजीत ने भी कुछ ऐसा ही किया है। ट्विटर पर एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड खान्स पर निशाना साधा है।

अभिजीत ने ट्विट किया कि सलमान खान जैसे सितारों को सिर्फ भारत के पैसे, प्यार और शोहरत से मतलब है। इतना ही नहीं, उन्होंने सलमान खान को लेकर विरोध में किये गए कई ट्विट्स को भी रिट्विट किया है।

''करण जौहर और बॉलीवुड KHANs जैसे बेशर्मों से ये सवाल करिए..''

abhijeet

बता दें, कुछ दिनों पहले सलमान खान ने पाकिस्तानी कलाकारों के वापसी के मुद्दे को गलत बताया था। उन्होंने कहा था- जो आतंकवादी थे, उन पर एक्शन लिया गया.. ये कलाकार है.. ये दो अलग अलग लोग होते हैं.. ये कलाकार हैं, वो आतंकवादी.. आपको क्या लगता है कलाकार आतंकवादी हैं? वीसा लेके आते हैं ये.. इन्हें वीसा सरकार देती है.. यहां काम करने की इजाजत सरकार देती है।

हम्म.. लेकिन सलमान खान के इस बयान पर लोगों ने उनका साथ नहीं दिया। ट्विटर पर लोगों ने अपने सुपरस्टार के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। वहीं, सिंगर अभिजीत ने इस बहती गंगा में हाथ धो लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X