..................... Singer Abhijeet Bhattacharya takes a digs at singing actors calls them dogs - Hindi Filmibeat

"एक्टर का गाना और कुत्ते का गाना बिल्कुल SAME होता है...जूते पड़ेंगे" - सिंगर अभिजीत

बॉलीवुड में गाने वाले एक्टर्स को लेकर हाल ही में काफी हंगामा हुआ। अब बॉलीवुड में कोई हंगाना हो और सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य विषय पर बात ना करें ऐसा कभी नहीं होता। हालांकि अभिजीत का बात करने का तरीका....

हाल ही में हॉलीवुड आर्टिस्ट जस्टिन बीबर के शो मे सोनाक्षी सिन्हा के गाना गाने पर काफी बवाल मचा हुआ है। बॉलीवुड के सिंगर्स ने एक तरफ से इसका विरोध करते हुए कहा कि एक्टर का गाना गाना, हमारी बेइज़्जती है और लोगों को बेवकूफ बनाना है।

अब सिंगर अभिजीत से इस मामले पर राय मांगी गई। हमेशा की तरह अभिजीत ने ज़रा सी बात पर भी आगबबूला करने वाला ही जवाब दिया है। इतना ही नहीं, उनके हिसाब से गाना गाने वाले एक्टर कुत्तों जैसा गाते हैं।

singers-in-bollywood

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अभिजीत ने कहा, 'जो सिंगर होता है वो सिंगर होता है। एक्टर की आवाज़ और कुत्ते की आवाज़ में कोई अंतर नहीं होता। एक्टर, कुत्ते, घोड़े सभी की आवाज़ आप सॉफ्टवेयर के माध्यम से ट्यून में ला सकते हो।

ये लोग इतना गन्दा गाते है| ये लोग गा भी नहीं सकते| इन्हें एक बार कहिये ना एक बार स्टेज़ पर गाने को, इतनी मार पड़ेगी इनको। ये लोग जो परफॉर्म करते हैं, वो रिकार्ड की गई आवाज़ होती है। ये लोग सिर्फ मुंह हिलाते हैं। अगर रियल का गायेंगे तो पब्लिक जूते मारेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X