सिंगम-2' जून में रिलीज होगी
तमिल फिल्मों के स्टार अभिनेता सुरिया के मुख्य किरदार वाली ऐक्शन प्रधान फिल्म 'सिंगम-2' के जून के दूसरे सप्ताह में रिलीज होने की संभावना है।
फिल्म की निर्माता कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा, "हाल ही में फिल्म 'सिंगम-2' के निर्माण के बाद की प्रक्रिया शुरू हुई है। एक जून को फिल्म के संगीत को भव्य तरीके से लांच किया जाएगा तथा जून के दूसरे सप्ताह में इसे पूरी दुनिया में रिलीज किया जाएगा।"
'सिंगम-2' 2010 की सुपरहिट मारधाड़ वाली फिल्म 'सिंगम' का ही सिक्वल है। तमिल फिल्म 'सिंगम' को ही हिंदी में 'सिंघम' के नाम से पुन: निर्मित किया गया, जिसमें अजय देवगन ने मुख्य किरदार निभाया था।
सिंगम के पहले भाग के निर्देशक हरि गोपालकृष्णन ने ही इसकी सीक्वल फिल्म का भी निर्देशन किया है।
सुरिया के अलावा फिल्म में अनुष्का शेट्टी तथा हंसिका मोटवानी ने भी काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
