#Opening.. दो- दो सुुपरस्टार्स.. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ठंडी शुरुआत!
कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'सिमरन' और फरहान अख्तर की फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' सिनेमाघरों में आ चुकी है। कोई शक नहीं कि इन दोनों फिल्मों को सिनेमा प्रेमियों को काफी इंतजार था। क्योंकि कंगना और फरहान अख्तर दोनों ही काफी अलग तरह की फिल्मों के साथ पेश आते हैं।
तो अक्षय कुमार ने भी मान लिया.. सुपरस्टार हैं.. लेकिन इनसे हैं पीछे!
बहरहाल, ओपनिंग की बात करें तो दोनों फिल्मों ने काफी ठंडी शुरुआत दिखाई है। जहां कंगना की सिमरन से 10-15 प्रतिशत ओपनिंग दिखाई है.. वहीं लखनऊ सेंट्रल भी लगभग उतने ही आंकड़े पर है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो दोनों फिल्में शाम तक तेजी पकड़ेगी। सिमरन से 4 करोड़ तक के ओपनिंग की उम्मीद है। वहीं लखनऊ सेंट्रल भी 4-5 करोड़ की ओपनिंद दे सकती है। वीकेंड पर फिल्में की कमाई डबल जा सकती है। लेकिन जाहिर है फिल्म क्लैश होने का असर साफ दिख रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











