200 करोड़ी ब्लॉकबस्टर सिंबा- अजय देवगन, अक्षय कुमार के साथ टीम ने की जबरदस्त पार्टी- PICS
Recommended Video

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है। लिहाजा, फिल्म के निर्माता करण जौहर ने सोमवार रात सिंबा की सक्सेस पार्टी सेलिब्रेट की, जहां रणवीर सिंह, सारा अली खान के साथ सिंबा की पूरी टीम शामिल रही। वहीं, दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, काजोल और अक्षय कुमार ने भी पार्टी में शिरकत ली।
बता दें, अजय देवगन और अक्षय कुमार ने सिंबा में कैमियो निभाया था, जो कि काफी पॉपुलर रहा। अजय देवगन जहां सिंघम अवतार में नजर आए थे, वहीं अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी ने फिल्म के क्लाईमैक्स में अपनी नई फिल्म की घोषणा की- सूर्यवंशी। पार्टी में ये सभी सितारे खूब मस्ती करते नजर आए। हों भी क्यों ना.. आखिर सिंबा ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ऊपर की कमाई भी कर ली है।

सिंबा 100 करोड़ी क्लब में रोहित शेट्टी की आठवीं फिल्म है। किसी निर्देशक के लिए यह खास रिकॉर्ड है। वहीं, सिंबा रणवीर सिंह की दूसरे सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम किये हैं।
यहां देंखे सिंबा सक्सेस पार्टी की INSIDE pics-


Click it and Unblock the Notifications