Simmba Song: सिंबा के साथ सिंघम का धमाका, रिलीज हुआ 'मेरा वाला Dance'
सिंबा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और एक के बाद धमाकेदार गानों ने तहलका मचाया हुआ है। आज रणवीर सिंह और अजय देवगन के साथ ये गाना... मेरा वाला डांस रिलीज हुआ है जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने में सारा अली खान भी नजर आ रहीं हैं लेकिन अजय देवगन की धमाकेदार एंट्री ने सभी को काफी फीका कर दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में उनका गाना आंख मारे रिलीज हुआ था जो कि काफी बड़ा हिट साबित हुआ है।
इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है और दर्शकों ने इसको काफी ज्यादा पसंद किया है। फिल्म आज से 2 दिन बाद मतलब 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है और करण जौहर इसके प्रोड्यूसर हैं। फिलहाल इस गाने ने आते ही धूम मचा दी है..आप भी देखिए सिंबा और सिंघम का ये धमाकेदार गाना...


Click it and Unblock the Notifications