सिंबा: सारा अली खान का खतरनाक स्टंट आया सामने, दातों तले उंगलियां दबा लेंगें फैंस
सारा अली खान इस समय फिल्म सिंबा की शूटिंग कर रहीं है और काफी ज्यादा मेहनत कर रही हैं। बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आने वालें है और ये फिल्म सारा की दूसरी फिल्म है। गौरतलब है कि उनकी पहली केदारनाथ है जोकि जल्दी ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो एक स्टंट करते हुए नजर आ रहीं है।
ये स्टंट सीन फिल्म सिंबा से है और सारा अली खान ने इसको पोस्ट करते हुए लिखा है...रोहित शेट्टी की हीरोईन। बता दें कि इस फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहें हैं और उनकी फिल्मों मे अगर गाड़ियों से स्टंट ना हो फिल्म ही पूरी नहीं हो सकती है।

बता दें कि इस फिल्म को लेकर पूरी टीम काफी ज्यादा उत्साहित है। सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और आए दिन कोई ना तस्वीर अपनें फैंस के लिए पोस्ट करती रहती हैं।
हाल ही में फिल्म के सेट से एक और तस्वीर सामने आई थी जिसमें सुपरस्टार अजय देवगन नजर आ रहें थे। गौरतलब है कि इस फिल्म में अजय देवगन भी कुछ समय के लिए नजर आने वाले है। बात करें सारा अली खान की केदारनाथ की तो फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications











